वडनगर की शर्मिष्ठा झील पर योग करते लोग।
- फोटो : एक्स/@Bhupendrapbjp
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक निर्णायक रिचर्ड स्टनिंग ने बताया कि योग में कोबरा मुद्रा (भुजंगासन) करने वाले सबसे अधिक लोगों का रिकॉर्ड शनिवार को बना। हमने रिकॉर्ड के लिए प्रतिभागियों की न्यूनतम संख्या 250 तय की थी। उन्हें कम से कम एक मिनट के लिए कोबरा मुद्रा में योग करना था। करीब 2184 प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया और दो मिनट और नौ सेकेंड तक 2121 प्रतिभागियों ने योग किया। उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा। इसमें शामिल सभी लोगों को बधाई, और यह एक शानदार उपलब्धि है।
ये भी पढ़ें: सिडनी से लेकर एवरेस्ट और समुद्र के विस्तार तक... योग सभी का, सभी के लिए; पीएम की 10 बड़ी बातें
योग करते सीएम भूपेंद्र पटेल।
- फोटो : एक्स/@Bhupendrapbjp
गुजरात के लिए गर्व का क्षण
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने एक्स पर लिखा कि गुजरात और भारत के लिए गर्व का क्षण। वडनगर में खूबसूरत शर्मिष्ठा झील पर 2,121 लोगों ने एक साथ भुजंगासन किया। जिससे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। भुजंगासन रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन में सुधार करता है। पीठ को मजबूत करता है और फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाता है। इस विश्व रिकॉर्ड के लिए और स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति आपकी बढ़ती जागरूकता के लिए गुजरात के लोगों को बधाई। वडनगर का प्राचीन शहर, आध्यात्मिकता, कला और संस्कृति का संगम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मस्थान है। यहां योग के दौरान एक शांत और भव्य दृश्य देखने को मिला, जिसमें योग ने पूरे स्थान को अलौकिक सौंदर्य से भर दिया। प्रधानमंत्री मोदी का आभार। योग भारत के ऋषियों द्वारा दिया गया ज्ञान का एक शाश्वत उपहार है।
गुजरात में योग करते कैडे्टस।
- फोटो : PTI
गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की और इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने जो उपहार दिया है, उससे दुनिया खुश है, और पीएम मोदी ने इसे किया। पीएम मोदी कहते हैं, यह योग सभी के लिए है।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया। वहीं
ये भी पढ़ें: देश-दुनिया ने उत्साह के साथ मनाया योग दिवस, सेहतमंद जीवन पर जोर; PM बोले- योग आंदोलन...
योग करते आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू।
- फोटो : PTI
पीएम मोदी ने किया योग को जन आंदोलन बनाने का आह्वान
इससे पहले आंध्रप्रदेश में बंदरगाह शहर विशाखापत्तनम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चाहे सिडनी ओपेरा हाउस की सीढ़ियां हों, एवरेस्ट की चोटियां हों या समुद्र का विस्तार। हर जगह संदेश एक ही है - योग सभी का है और सभी के लिए है। योग की वैश्विक स्वीकृति सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं है, बल्कि यह मानव कल्याण के लिए एक संयुक्त प्रयास है।