फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: महाराष्ट्र में संरक्षक मंत्री हुए नियुक्त; धनंजय मुंडे सूची में नहीं, आरोप का सामना कर रहे मंत्री

Sat, 18 Jan 2025 11:01 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एनसीपी नेता और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री धनंजय मुंडे को महाराष्ट्र सरकार की तरफ से शनिवार को जारी संरक्षक मंत्रियों की सूची में जगह नहीं मिली। बता दें कि महाराष्ट्र में मंत्रियों को एक या एक से अधिक जिलों की जिम्मेदारी दी जाती है। पिछले महीने नई भाजपा-राकांपा-शिवसेना सरकार के गठन के बाद से इस घोषणा का इंतजार था। राज्य में 36 जिले हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र संरक्षक मंत्री की सूची में धनंजय मुंडे नहीं - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सरकार की तरफ से आज संरक्षक मंत्रियों की सूची जारी की गई हैं। इसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, जो गृह विभाग भी संभालते हैं, नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले के संरक्षक मंत्री होंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री अजित पवार को पुणे के अलावा बीड जिला भी आवंटित किया गया है, जो उनका गृह जिला भी है। वहीं बीड के पराली से विधायक धनंजय मुंडे पिछली सरकार के दौरान मध्य महाराष्ट्र के इस जिले के संरक्षक मंत्री थे। लेकिन हाल ही में जिले में सरपंच संतोष देशमुख की नृशंस हत्या को लेकर विपक्ष और स्थानीय भाजपा विधायकों दोनों के निशाने पर आ गए। इस मामले में धनंजय मुंडे के सहयोगी वाल्मिक कराड को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने विवाद के चलते उनसे इस्तीफा मांगने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


मुंबई शहर और ठाणे के संरक्षक मंत्री एकनाथ शिंदे
शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे, जो एक अन्य उपमुख्यमंत्री हैं, मुंबई शहर के साथ-साथ ठाणे जिले के भी संरक्षक मंत्री होंगे, जो उनका गढ़ है। धनंजय मुंडे के अलावा, कैबिनेट मंत्री दादाजी भुसे, दत्ता भरणे, भरत गोगावाले और राज्य मंत्री इंद्रनील नाइक और योगेश कदम को भी कोई जिला आवंटित नहीं किया गया। राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले को नागपुर और अमरावती का संरक्षक मंत्री बनाया गया। आशीष शेलार को मुंबई उपनगरों का संरक्षक मंत्री बनाया गया, जबकि मंगल प्रभात लोढ़ा जिले के सह-संरक्षक मंत्री होंगे। शेलार और लोढ़ा दोनों ही मुंबई से भाजपा नेता हैं।

सतारा के संरक्षक मंत्री बने शंभूराज देसाई
एनसीपी की अदिति तटकरे रायगढ़ की संरक्षक मंत्री होंगी, इस पद पर शिवसेना के भरत गोगावाले की नजर है, जो उसी तटीय जिले से आते हैं। भरत गोगावले ने पहले कहा था कि वह रायगढ़ के संरक्षक मंत्री बनने के इच्छुक हैं। शिवसेना के शंभूराज देसाई को सतारा का संरक्षक मंत्री बनाया गया है। सतारा से भाजपा के शिवेंद्र सिंह भोसले को लातूर का संरक्षक मंत्री बनाया गया है। सतारा से ही भाजपा के जयकुमार गोरे को सोलापुर का संरक्षक मंत्री बनाया गया है। एनसीपी के मकरंद पाटिल बुलढाणा के संरक्षक मंत्री हैं।
विज्ञापन


जालना जिले की संरक्षक मंत्री बनीं पंकजा मुंडे
धनंजय मुंडे की चचेरी बहन भाजपा की पंकजा मुंडे को जालना जिले का संरक्षक मंत्री बनाया गया है। वहीं चंद्रकांत पाटिल को सांगली का संरक्षक मंत्री बनाया गया है, जबकि भाजपा के एक अन्य नेता गिरीश महाजन को नासिक की जिम्मेदारी दी गई है। शिवसेना के गुलाबराव पाटिल को जलगांव आवंटित किया गया है। शिवसेना के आशीष जायसवाल सीएम फडणवीस के साथ गढ़चिरौली के सह-संरक्षक मंत्री होंगे। कोल्हापुर में प्रकाश अबिटकर को संरक्षक मंत्री और माधुरी मिसाल को सह-संरक्षक मंत्री बनाया जाएगा।

महाराष्ट्र के अन्य जिलों के संरक्षक मंत्री: राधाकृष्ण विखे पाटिल (अहिल्यानगर), हसन मुश्रीफ (वाशिम), गणेश नाइक (पालघर), संजय राठौड़ (यवतमाल), उदय सामंत (रत्नागिरि), जयकुमार रावल (धुले), अतुल सावे (नांदेड़), अशोक उइके (चंद्रपुर), माणिकराव कोकाटे (नंदुरबार), नरहरि ज़िरवाल (हिंगोली), संजय सावकारे (भंडारा), संजय शिरसाट (छत्रपति) संभाजीनगर), प्रताप सरनाईक (धाराशिव), नितेश राणे (सिंधुदुर्ग), आकाश फुंडकर (अकोला), बाबासाहेब पाटिल (गोंदिया), पंकज भोईर (वर्धा), मेघना बोर्डिकर (परभणी)।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें