फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#GST: रेलवे का बड़ा बदलाव, आज से सर्कुलर टूर और एसी कंबाइंड टिकट बंद

Sat, 01 Jul 2017 02:33 AM IST
 ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आज से रेलवे की कुछ सुविधाओं में फेरबदल किया गया है। अब यात्री सर्कुलर टूर टिकट और एसी कंबाइंड टिकट नहीं करा पाएंगे। एक जुलाई से ये दोनों सुविधाएं बंद कर दी गई है। वहीं जीएसटी लागू होने पर एसी फर्स्ट और एसी सेकेंड के टिकट पर अब पंद्रह की जगह अट्ठारह प्रतिशत सेवा कर देना होगा। 
विज्ञापन


रेलवे ने नियमों में बदलाव किया है। इस बदले नियम को एक जुलाई से लागू किया जाएगा। इसमें यात्रियों की सुविधाओं में कटौती की गई है। अभी तक लंबी यात्रा या तीर्थ यात्रा पर निकले वाले यात्री सर्कुलर टिकट कराते थे। इसके जरिए वह लंबे सफर पर निकलते थे। यात्री कम किराए में अपना अपनी सुविधा अनुसार सफर करता था। ऐसे ही एसी कंबाइंड टिकट का यात्री लाभ उठाते थे। शनिवार से ये दोनों सेवाएं बंद कर दी जाएगी। 

सर्कुलर टूर टिकट और एसी कंबाइंड टिकट बुक नहीं होंगे। एसी फर्स्ट और सेकेंड के यात्रियों को अब प्वाइंट टू प्वाइंट टिकट बुक कराना होगा। ऐसे ही सर्कुलर टूर टिकट की जगह अब अलग-अलग टिकट कराना होगा। वहीं जीएसटी के चलते फर्स्ट और सेकेंड एसी के किराए में तीन प्रतिशत की वृद्धि हो जाएगी। सेवा कर 15 प्रतिशत की जगह 18 प्रतिशत कर दिया गया है। सीनियर डीसीएम विवेक शर्मा ने बताया कि यात्री सुविधाओं में कुछ फेरबदल किया गया है। सभी बदलाव एक जुलाई से लागू हो जाएंगे।
विज्ञापन

 
एक जुलाई से पहले के एसी टिकट पर नहीं लगेगा चार्ज
जिन यात्रियों ने एक जुलाई से पहले एसी फर्स्ट और सेकेंड का टिकट बुक कराया लिया है। उन टिकटों पर बढ़ा हुआ सर्विस टैक्स नहीं लगेगा। एक जुलाई पहले के टिकटों पर सर्विस टैक्स पंद्रह प्रतिशत ही लगेगा। 

माल ढुलाई होगा तीन प्रतिशत महंगा
एक जुलाई से माल ढुलाई भी महंगा हो जाएगा। जीएसटी लागू होने पर शनिवार से माल ढुलाई पर सर्विस टैक्स 18 प्रतिशत लगेगा। जबकि पहले माल ढुलाई पर सर्विस टैक्स पंद्रह प्रतिशत था। इस तरह तीन फीसदी सेवा कर बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें