तमाम अड़चनों और विपक्ष के लंबे विरोध के बाद आखिरकार गुड्स और सर्विस टेक्स (जीएसटी) बिल राज्यसभा में पास हो गया। बिल पास होने के बाद पक्ष और विपक्ष समेत तमाम नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी। मंगलवार को संसद में तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि जीएसटी को गिरगिट समझौता टैक्स भी कहा जा सकता है।
किसने क्या कहा-
13वें वित्त आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि जीएसटी की दर 18 फीसदी से अधिक नहीं होनी चाहिए: आनंद शर्मा
बीएसपी जीएसटी के समर्थन में है, लेकिन हमें ध्यान देना होगा कि यह संघीय ढांचे को कैसे प्रभावित करेगा और इसका समाधान क्या होगा: सतीश चंद्र मिश्रा
हम सरकार से मांग करते हैं कि जीएसटी का स्टैंडर्ड रेट 18 प्रतिशत से ज्यादा नहीं हो। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम जनता के बीच जाकर इसका विरोध करेंगे:
चिदंबरम
कांग्रेस ने कभी भी जीएसटी के आइडिया का विरोध नहीं कियाः
राज्यसभा में चिदंबरम