फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर गिरकर 4.3 फीसद पर पहुंची, धीमी हुई रफ्तार

Thu, 01 Nov 2018 05:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

बुनियादी क्षेत्र के आठ प्रमुख उद्योगों की वृद्धि दर सितंबर में गिरकर 4.3 फीसदी रही। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 4.7 फीसदी था। कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के उत्पादन में कमी आने से सितंबर में वृद्धि दर का यह आंकड़ा पिछले चार माह में न्यूनतम स्तर है। इससे पहले मई 2018 में 4.1 फीसदी वृद्धि दर दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ बुनियादी क्षेत्रों में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली आते हैं। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक समीक्षाधीन माह में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का उत्पादन क्रमश: 4.2 फीसदी और 1.8 फीसदी घटा है। इस दौरान उर्वरक, सीमेंट और बिजली उत्पादन क्रमश: 2.5 फीसदी, 11.8 फीसदी और 8.2 फीसदी बढ़ा है। 

हालांकि, कोयला, रिफाइनरी उत्पाद और इस्पात सेक्टर की वृद्धि दर सितंबर माह में क्रमश: 6.4 फीसदी, 2.5 फीसदी और 3.2 फीसदी गिरी है। अप्रैल-सितंबर 2018 के दौरान बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 5.5 फीसदी रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 3.2 फीसदी थी। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में इन 8 क्षेत्रों का भारांक 40.27 फीसदी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें