फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: मुर्शिदाबाद में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान दो गुटों में झड़प, कई लोग घायल; पुलिस जांच में जुटी

Wed, 25 Oct 2023 08:39 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों में झड़प हो गई। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, कई लोगों ने घरों में हमला किया और तोड़फोड़ की। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। हालांकि पुलिस ने घटना में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। 
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल पुलिस (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के दौरान दो गुटों में झड़प हो गई। पुलिस अधिकारी ने बुधवार को मामले की जानकारी दी। घटना मंगलवार रात की है जब जिले के कांडी नगर पालिका में दो राजनीतिक समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान जमकर तोड़फोड़ की गई। इलाके में एक दुर्गा पूजा के दौरान यह घटना घटी।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, कई लोगों ने घरों में हमला किया और तोड़फोड़ की। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। हालांकि पुलिस ने घटना में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस ने कहा, समस्या तब शुरू हुई जब वार्ड-नौ के स्थानीय निवासियों ने दुर्गा पूजा आयोजित करने की कोशिश की, जिसका कथित तौर पर विरोध किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें