फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा मजदूरी में होगी बढ़ोत्तरी, केंद्र सरकार जल्द कर सकती है ऐलान

Mon, 08 May 2017 03:34 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली 
विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में कुछ राज्यों द्वारा दैनिक मजदूरी में मामूली बढ़ोतरी के बाद अब केंद्र सरकार इसके आधार वेतन में बढ़ोतरी पर विचार कर रही है। 
विज्ञापन


केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार असम, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में मनरेगा मजदूरी में एक रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जबकि ओडिशा में दो रुपये और पश्चिम बंगाल में चार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। संशोधित मजदूरी एक अप्रैल से प्रभावी हो गई है। 

मनरेगा की मजदूरी में इस साल 2.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जबकि पिछले साल यह बढ़ोतरी 5.7 फीसदी थी। सूत्रों के अनुसार मनरेगा के लिए केंद्र द्वारा तय मजदूरी और कुछ राज्यों द्वारा दी जा रही न्यूनतम मजदूरी में काफी अंतर है। 
विज्ञापन


इस अंतर को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार मनरेगा के आधार वेतन पर फिर से काम करने की सोच रही है। इसके लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नागेश सिंह की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें