फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा से 'गायब' BJP सांसदों से सरकार परेशान, अमित शाह भी नाराज

Tue, 01 Aug 2017 12:15 PM IST
amarujala.com, Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
rajyasabha
विज्ञापन
केंद्र सरकार को मानसून सत्र में राज्यसभा में विपक्ष का तीखा विरोध झेलना पड़ा है। सरकार बिल नहीं पास करा पा रही है, तो विपक्ष लगातार हमलावर बना हुआ है। बहुमत के करीब पहुंच चुकी एनडीए को राज्यसभा में विपक्ष पीछे ढकेल दे रहा है। खास बात ये है कि सोमवार को सरकार का बेहद अहम बिल राज्यसभा में अटक गया और इसकी वजह बने हैं राज्यसभा से गायब रहने वाले भाजपाई सांसद। इस बात से सरकार परेशान है, तो बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी बेहद नाराज हैं। बीजेपी अब अपने सांसदों से राज्यसभा से गायब रहने पर सफाई मांगेगी।
विज्ञापन


पूरा होने वाला है मोदी का बड़ा टारगेट, गैर-बीजेपी शासित राज्यों में हलचल तेज

राज्यसभा से गायब रहने वालों में करीब 30 सांसद हैं, जो बीजेपी और सहयोगी दलों के हैं। पर सबसे जरूरी समय में भी वो राज्यसभा से गायब रहते हैं। राज्यसभा से गायब रहने वाले सांसदों में 10 तो मंत्री और कैबिनेट मंत्री के पदों पर है। लेकिन अक्सर राज्यसभा से नदारद ही रहते हैं।

अप्रैल 2018 के बाद संसद के उच्च सदन में भी दिखेगा मोदी का जलवा, BJP बनेगी सबसे बडी पार्टी

राज्यसभा से गायब रहने वाले बीजेपी सांसदों में विजय गोयल, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, रवि शंकर प्रसाद, धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, एम जे अकबर, रामदास अठावले जैसे नाम हैं, जिनके पास अहम मंत्रालय हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्लियामेंट्री पार्टी मीटिंग में अमित शाह ने जताई नाराजगी

Amit shah
संसद के लाइब्रेरी बिल्डिंग में हुई बीजेपी की पार्लियामेंट्री पार्टी मीटिंग में भी ये मुद्दा उठा। इस बैठक में अमित साह भी मौजूद रहे। बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनंद कुमार ने कहा कि बीजेपी मुखिया अमित शाह इस बात से बेहद नाराज हैं।
  BJP chief @AmitShah takes serious view of absence of party MPs from #RS yesterday,asks members to ensure it is not repeated: #AnanthKumar. — Press Trust of India (@PTI_News) August 1, 2017


सूत्रों का कहना है कि बीजेपी अपने राज्यसभा सांसदों से अहम दिनों में भी गायब रहने की वजह पूछेगी।
​ #BJP likely to seek explanation from absentee RS MPs: sources. — Press Trust of India (@PTI_News) August 1, 2017

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें