फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New India in Studio Ghibli: सरकार ने PM की घिबली स्टाइल तस्वीरें साझा कीं, कहा- वे मुख्य पात्र नहीं पूरी कहानी

Sat, 29 Mar 2025 11:23 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घिबली स्टाइल में जारी तस्वीरों में पीएम मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बैठक करते हुए दिखाया गया है। अन्य तस्वीरों में उन्हें भारतीय सेना की वर्दी में, गर्व से तिरंगा थामे और ऐतिहासिक 'सेंगोल' राजदंड के सामने खड़े दिखाया गया है। 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी की घिबली स्टाइल में तस्वीरें - फोटो : X@mygovindia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एआई से बनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घिबली स्टाइल वाली तस्वीरों की एक शृंखला साझा की और कैप्शन में लिखा, पीएम मोदी मुख्य पात्र नहीं बल्कि वह पूरी कहानी हैं। स्टूडियो घिबली स्ट्रोक में नए भारत का अनुभव करें।

विज्ञापन


इन कलाकृतियों ने पीएम मोदी के राजनीतिक जीवन के यादगार दृश्यों को पेस्टल-रंगीन फ्रेमों में बदल दिया, जो जापानी एनिमेटर हयाओ मियाजाकी की प्रतिष्ठित फिल्मों की याद दिलाते हैं।

बता दें कि घिबली स्टाइल में जारी तस्वीरों में पीएम मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बैठक करते हुए दिखाया गया है। अन्य तस्वीरों में उन्हें भारतीय सेना की वर्दी में, गर्व से तिरंगा थामे और ऐतिहासिक 'सेंगोल' राजदंड के सामने खड़े दिखाया गया है। इसके अलावा, उन्हें तेजस ट्विन सीट लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट में उड़ान भरते हुए भी दिखाया गया है, जबकि एक अन्य तस्वीर में उन्हें वंदे भारत ट्रेन के बगल में खड़े दिखाया गया है। इसके अलावा, इस शृंखला में उनकी मालदीव यात्रा और स्वच्छ भारत अभियान में भागीदारी की तस्वीरें भी शामिल हैं।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: CG: पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा, डिप्टी सीएम अरुण साव ने तैयारियों के अंतिम चरण का लिया जायजा

कांग्रेस नेता थरूर ने भी AI टूल का उपयोग किया
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी घिबली स्टूडियो की कला शैली में अपनी तस्वीरें बनाने के लिए एआई टूल का उपयोग किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मैं घिबली ट्रेंड में शामिल हो गया हूं! ये मेरे समर्थकों द्वारा भेजी गई तस्वीरें हैं। अब तक मुझे यह भी नहीं पता था कि घिबली क्या है, लेकिन इस नए खुलासे से मुझे आधिकारिक रूप से स्पिरिटेड अवे मानिए।' 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पीएम नरेंद्र मोदी का बिलासपुर दौरा कल: छत्तीसगढ़ को देंगे 33,700 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,देखें शेड्यूल

AI जनरेटिड तस्वीरें इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनीं
इस बीच, एआई द्वारा जनरेट की गई तस्वीरें इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई हैं, और सोशल मीडिया पर घिबली शैली की तस्वीरों की बाढ़ आ गई है। कोई भी उपयोगकर्ता टेक्स्ट से चित्र बनाने की सुविधा का उपयोग कर अपनी कल्पना को चित्र कला में बदल सकता है। स्टूडियो घिबली की कला शैली अपने कोमल रंगों, छोटे विवरणों और स्वप्निल रूप के लिए प्रसिद्ध है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें