फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CVC Recruitment: सीवीसी प्रमुख का पद भरने के लिए अधिसूचना जारी, 22 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं पात्र उम्मीदवार

Fri, 20 Jan 2023 09:06 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तत्कालीन केंद्रीय सतर्कता आयुक्त सुरेश एन पटेल का कार्यकाल 24 दिसंबर को पूरा हो गया था। इसके बाद से यह पद रिक्त है। सतर्कता आयुक्त प्रवीण कुमार श्रीवास्तव वर्तमान में कार्यवाहक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त का जिम्मा संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
cvc - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के प्रमुख की भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। सीवीसी का प्रमुख केंद्रीय सतर्कता आयुक्त होता है और इसमें अधिकतम दो सतर्कता आयुक्त हो सकते हैं।

विज्ञापन


सतर्कता आयुक्त प्रवीण कुमार श्रीवास्तव वर्तमान में कार्यवाहक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त का जिम्मा संभाल रहे हैं। तत्कालीन केंद्रीय सतर्कता आयुक्त सुरेश एन पटेल का कार्यकाल 24 दिसंबर को पूरा हो गया था। इसके बाद से यह पद रिक्त है। श्रीवास्तव के अलावा खुफिया ब्यूरो (आईबी) के पूर्व प्रमुख अरविंद कुमार सीवीसी में दूसरे सतर्कता आयुक्त हैं।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश में कहा गया है कि पूर्व केंद्रीय सतर्कता आयुक्त सुरेश एन पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद केंद्रीय सतर्कता आयोग में नए केंद्रीय सतर्कता आयुक्त की नियुक्ति का प्रस्ताव है। केंद्रीय सतर्कता आयुक्त पदभार संभालने की तारीख से चार साल की अवधि के लिए या 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक (जो भी पहले हो) पद पर रह सकता है।
विज्ञापन


केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के लिए योग्यता
बयान में कहा गया है कि केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के लिए आवेदकों के पास उत्कृष्ट योग्यता, संबंधित क्षेत्र में ज्ञान और कम से कम 25 साल का अनुभव होना चाहिए।  केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के रूप में नियुक्ति के लिए मानदंडों को पूरा करने वाले और पद पर नियुक्ति के लिए इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन 22 फरवरी, 2023 तक भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें