फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG: केंद्र सरकार बोली- देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं, शनिवार को हुई 51 लाख से अधिक सिलिंडरों की डिलीवरी

Sun, 05 Apr 2026 05:14 PM IST
Rahul Kumar आईएएनएस, नई दिल्ली
विज्ञापन
एलजीपी - फोटो : ANI
विज्ञापन
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने रविवार को कहा कि 4 अप्रैल (शनिवार) को 51 लाख से अधिक एलपीजी सिलिंडरों की डिलीवरी हुई है और देश में किसी भी वितरक एजेंसी पर गैस की कमी की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।   मंत्रालय ने कहा कि कुल बुकिंग में ऑनलाइन एलपीजी सिलिंडर की हिस्सेदारी बढ़कर 95 प्रतिशत हो गई है। 
विज्ञापन


वितरक स्तर पर हेराफेरी को रोकने के लिए, डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) आधारित डिलीवरी 90 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है, जो कि मध्य पूर्व में तनाव से पहले फरवरी में 53 प्रतिशत की थी। साथ ही, मंत्रालय ने उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलिंडर बुक करने के लिए डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने और आवश्यक होने पर ही वितरकों के पास जाने की सलाह दी गई है।

मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को करीब 90,000 पांच किलो वाले छोटे एलपीजी सिलिंडरों की बिक्री की गई है और 23 मार्च से अब तक 6.6 लाख एलपीजी सिलिंडरों की बिक्री हो चुकी है। मंत्रालय ने आगे कहा कि पांच किलो वाले छोटे एलपीजी सिलिंडर वितरकों के पास मौजूद हैं और कोई वैध पहचान पत्र दिखाकर, इन्हें हासिल किया जा सकता है। 
विज्ञापन


देश में पीएनजी को बढ़ावा दिया जा रहा है। मार्च से अब तक 3.9 लाख से अधिक पीएनजी के नए पंजीकरण हो चुके हैं और 3.6 लाख नए पीएनजी कनेक्शन को गैस की आपूर्ति दी गई है। राज्यों को घरेलू और व्यावसायिक दोनों उपभोक्ताओं के लिए नए पीएनजी कनेक्शन की सुविधा प्रदान करने की सलाह दी गई है। मंत्रालय के अनुसार, सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। देश में पेट्रोल और डीजल का भी पर्याप्त स्टॉक बना हुआ है। बयान में कहा गया है कि घरेलू खपत को पूरा करने के लिए रिफाइनरियों से एलपीजी उत्पादन बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें