फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों के लिए बुरी खबर, हजारों सरकारी पद समाप्त करने की तैयारी में सरकार

Wed, 31 Jan 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए मोदी सरकार झटका देने की तैयारी में है। विभिन्न मंत्रालयों में सालों से खाली पदों के भरने का इंतजार कर रहे देश के युवाओं को सरकार के कदम से झटका लग सकता है।

विज्ञापन


दरअसल सरकार सभी मंत्रालयों और विभागों में पांच साल से रिक्त पड़े पदों को खत्म करने पर विचार कर रही है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में सभी मंत्रालयों और विभागों को विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। 

एक कार्यालय ज्ञापन में वित्त मंत्रालय ने कहा कि उसने सभी मंत्रालयों तथा विभागों से पांच साल से खाली पड़े पदों को समाप्त करने के लिए कार्रवाई रिपोर्ट देने को कहा है। कुछ विभागों व मंत्रालयों ने जवाब दिया लेकिन कुछ ने व्यापक रिपोर्ट देने की बजाए महज जरूरी सूचना उपलब्ध करा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल या उससे अधिक समय से खाली पद होंगे समाप्त

16 जनवरी 2018 को भेजे कार्यालय ज्ञापन  के अनुसार, 'सभी मंत्रालयों  विभागों के वित्तीय सलाहकारों तथा संयुक्त सचिवों से अनुरोध है कि वे मंत्रालयों या संबंधित विभागों उन पदों को चिह्नित करें जो पांच साल से अधिक समय से खाली हैं।

इन पदों को समाप्त करने के लिए एक व्यापक रिपोर्ट दें। शुरुआती अनुमान के अनुसार केंद्र सरकार में कई हजार पद पांच साल या अधिक समय से खाली पड़े हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें