फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया की कर्जदार है केंद्र सरकार, नहीं चुकाया 451 करोड़

Wed, 10 May 2017 10:03 PM IST
amaruajala.com- Presented By: Abhishek Tiwari
विज्ञापन
Air India
विज्ञापन
एयर इंडिया का केंद्र सरकार के ऊपर 451 करोड़ रुपये बकाया है। यह बकाया राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत वीवीआईपी लोगों के लिए चार्टर्ड फ्लाइट मुहैया कराने के अलावा स्पेशल मिशन के लिए दी जाने वाली सेवाओं को लेकर है। सूचना के अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत यह जानकारी मिली है। 
विज्ञापन


सेवानिवृत्त कोमोडोर लोकेश बत्रा के आरटीआई के तहत पूछे गए सवाल के जवाब में कहा गया कि नगर विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू समेत मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने 2014 से 2017 के बीच विभिन्न मंत्रालयों को 31 पत्र लिखें, जिनमें उनसे एयर इंडिया बकाये का समय पर भुगतान करने को कहा गया है।

अधिकारियों ने संबंधित मंत्रालयों से रखरखाव कोष की उपलब्धता सुनिश्चित करने और वीवीआईपी उड़ानों के साथ विशेष मिशन के लिए बजटीय बदलाव करने को कहा था। हालांकि कभी भी बकाये का पूरा भुगतान नहीं किया गया। एयर इंडिया राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं के लिए चार्टर्ड सेवा हेतु तीन बोइंग 747-400 विमान हर समय तैयार रखती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें