फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Turkey-Azerbaijan: डेस्टिनेशन वेडिंग से लेकर शूटिंग तक..., तुर्किये-अजरबैजान जानें वालों को रोक पाएगा भारत?

Thu, 15 May 2025 07:25 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Turkey-Azerbaijan: भारत सरकार तुर्किये और अजरबैजान में गंतव्य विवाह समारोहों, फिल्म शूटिंग और पर्यटकों की संख्या को कम करने  पर विचार कर रही है, क्योंकि इन दोनों देशों ने हालिया भारत-पाक संघर्ष में पाकिस्तान का समर्थन किया था। इस कदम से इन देशों को भारतीयों से मिलने वाले राजस्व में कमी आ सकती है।
विज्ञापन
तुर्किये और अजरबैजान के राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुर्किये और अजरबैजान में आने वाले दिनों में भारतीय पर्यटकों की संख्या, गंतव्य विवाह (डेस्टिनेशन वेडिंग) समारोहों और भारत की फिल्मों की शूटिंग में कमी देखी जा सकती है। सरकार इन दोनों देशों में भारतीयों को न जाने के लिए प्रोत्साहित कर सकती है। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


हालिया भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान इन दोनों देशों ने पाकिस्तान का समर्थन किया था। यही नहीं, उन्होंने भारत की ओर से पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर की गई कार्रवाई की भी निंदा की थी। पाकिस्तान ने इस सैन्य संघर्ष के दौरान भारत के खिलाफ तुर्किये के ड्रोन का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया था। 

ये भी पढ़ें: अमेरिका तुर्किये को बेचेगा 304 मिलियन डॉलर की मिसाइलें, ट्रंप प्रशासन ने दी मंजूरी
विज्ञापन


भारत के इन दोनों देशों के साथ व्यापारिक संबंध पहले ही निगरानी में हैं। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय सहित कई शिक्षण संस्थानों ने तुर्किये के विश्वविद्यालयों के साथ अपनी साझेदारी को निलंबित कर दिया है या इस पर पुनर्विचार कर रहे हैं। सूत्रों ने पीटीआई से कहा, हर साल बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक तुर्किये और अजरबैजान जाते हैं, जो इन दोनों देशों के लिए एक अच्छे-खासे राजस्व का जरिया हैं। सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि भारतीयों को इन दोनों देशों की यात्रा करने से कैसे हतोत्साहित किया जा सकता है। 

चलन बन चुका डेस्टिनेशन वेडिंग, करोड़ों रुपये खर्च करते हैं भारतीय    
सूत्रों ने अमीर और प्रवासी भारतीय (एनआरआई) विदेश में शादी समारोह का आयोजन करते हैं। यह एक चलन बन चुका है। भारतीय पर्यटक इन देशों के खूबसूरत दृश्य, आकर्षक कैफे और शानदार रेस्तरां के कारण इन्हें पसंद करते हैं। उन्होंने कहा, भारतीय लोग डेस्टिनेशन वेडिंग में करोड़ों रुपये खर्च करते हैं,  जो इन देशों के लिए अच्छा राजस्व लाता है। हम देखेंगे कि कैसे तुर्किये और अजरबैजान में भारतीय की ओर से ऐसे आयोजनों को कम किया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में खंडित की गईं अहमदी समुदाय की करीब 100 कब्रें, तहरीक-ए-लब्बैक पर शक
विज्ञापन


एफडब्ल्यूआईसी और एआईसीडब्ल्यूए की इन देशों में शूटिंग बंद करने की अपील
पश्चिमी भारत सिने कर्मचारी संघ (एफडब्ल्यूआईसी) और अखिल भारतीय सिने कर्मचारी संघ (एआईसीडब्ल्यूए) ने बुधवार को भारतीय कलाकारों और निर्माताओं को तुर्किये में शूटिंग बंद करने की अपील की। सूत्रों ने कहा, सरकार की ओर से भी तुर्किये और अजरबैजान में फिल्म निर्मात को शूटिंग के लिए समर्थन नहीं मिलेगा। आंकड़ों के मुताबिक, 2023 में करीब तीन लाख भारतीय पर्यटकों ने तुर्किये की यात्रा की और दो लाख से अधिक अजरबैजान गए। 
 
तुर्किये-अजरबैजान के साथ भारत का कितना व्यापार
अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 में तुर्कियों को भारत का निर्यात 5.2 अरब डॉलर था, जबकि 2023-24 में यह आंकड़ा 6.65 अरब डॉलर था। वहीं, इसी अवधि के दौरान अजरबैजान को भारत का निर्यात 86.07 मिलियन डॉलर था, जबकि 2023-24 में यह आंकड़ा 89.67 मिलियन डॉलर था। भारत का तुर्किये से आयात 2024-25 में 2.84 अरब डॉलर था, जबकि 2023-24 में यह आंकड़ा 3.78 अरब डॉलर था। यह भारत के कुल 720 अरब डॉलर के आयात का लगभग 0.5 फीसदी है। अजरबैजान से आयात 2024-25 में 1.93 मिलियन डॉलर था, जबकि 2023-24 में यह आंकड़ा 0.74 मिलियन डॉलर था।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें