फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Centre For Policy Research: केंद्र ने सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च का एफसीआरए लाइसेंस किया निलंबित

Wed, 01 Mar 2023 02:23 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र ने पब्लिक पॉलिसी थिंक टैंक 'सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च' (सीपीआर) के विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) लाइसेंस को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
Centre for Policy Research - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र ने पब्लिक पॉलिसी थिंक टैंक 'सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च' (सीपीआर) के विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) लाइसेंस को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा थिंक टैंक का एफसीआरए लाइसेंस पिछले हफ्ते निलंबित कर दिया गया था, क्योंकि प्रथम दृष्टया इस तरह की फंडिंग के मानदंडों के उल्लंघन के बारे में इनपुट दिया गया था। 

इससे पहले ऑक्सफैम का लाइसेंस जनवरी, 2022 में वापस लिया गया था, जिसके बाद एनजीओ ने गृहमंत्रालय मेंम इसे लेकर एक रिव्यू पिटीशन दाखिल की थी। 

सीपीआर की गिनती देश के माने-जाने थिंक टैंक्सक में होती है। सीपीआर की कार्यकारी अध्यक्ष यामिनी अय्यर हैं। यामिनी कांग्रेस नेता व पूर्व विदेश मंत्री मणिशंकर अय्यर की बेटी हैं। 
विज्ञापन


आयकर विभाग ने बीते साल सितंबर माह में सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च और ऑक्सफैम के दफ्तरों पर छापेमारी की थी। विभाग ने छापेमारी एफसीआरए के प्रावधानों के उल्लंघन को लेकर की थी। आयकर विभाग ने एफसीआरए के माध्यम से प्राप्त धन की रसीद के साथ-साथ इन संगठनों के बही-खातों की जांच की थी। 
विज्ञापन


विभाग ने इसके अलावा बेंगलुरु स्थित इंडिपेंडेंट एंड पब्लिक स्पिरिटेड मीडिया फाउंडेशन (आईपीएसएमएफ), जो कई मीडिया आउटलेट्स को भी वित्तीय सहायता प्रदान करता है, के ठिकानों पर भी छापेमारी की थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें