राज्यसभा में वित्त विधेयक 2017 पेश किए जाने के दौरान सरकार को एक बार फिर विपक्ष की किरकिरी झेलनी पड़ी और विपक्ष ने उच्च सदन में विधेयक मंजूर करने से पहले इसमें पांच बड़े संशोधन कराए।
विपक्ष के पांच संशोधनों में से तीन संशोधन कांग्रेस सदस्य दिग्विजय सिंह और दो संशोधन माकपा नेता सीताराम येचुरी की तरफ से कराए गए। इन संशोधनों को 27 के मुकाबले 34 वोटों के अंतर से मंजूरी मिली।
सदन में वोटिंग के दौरान तृणमूल कांग्रेस के सभी 10 सदस्य वाकआउट कर गए और सत्तारूढ़ एनडीए अल्पमत में आ गई। 245 सदस्यीय राज्यसभा में भाजपा के 56 सदस्य हैं जबकि इसके गठबंधन दलों के सदस्यों की कुल संख्या 74 है।