फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: अब 31 दिसंबर तक 'वर्क फ्रॉम होम', केंद्र सरकार ने बढ़ाई समयावधि   

Thu, 23 Jul 2020 03:36 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच आईटी, बीपीओ सेक्टर और अन्य सेवा प्रदाता कंपनियों के कर्मचारी अब 31 दिसंबर तक वर्क फ्रॉम होम यानी घर से काम कर सकेंगे। दूरसंचार विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। आईटी कंपनियों में करीब 90 फीसदी कर्मचारी अभी घर से काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


इसकी अवधि 31 जुलाई को खत्म हो रही थी। नैसकॉम की अध्यक्ष देबजानी घोष ने कहा, इससे कारोबार जारी रहेगा और कर्मचारी भी सुरक्षित रहेंगे। कंपनियों को दूसरे व तीसरे दर्जे के शहरों में बेहतर कर्मचारी तलाशने का भी मौका मिलेगा। 



दूरसंचार विभाग ने देर रात ट्वीट में कहा, ‘दूरसंचार विभाग ने कोविड-19 के कारण व्याप्त चिंता को देखते हुए घर से काम करने की सुविधा के लिए सेवा प्रदाताओं की खातिर नियम और शर्तों में छूट को 31 दिसंबर 2020 तक के लिए और बढ़ा दिया है।’
विज्ञापन


वर्तमान में, आईटी कंपनियों के लगभग 85 प्रतिशत कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं और केवल अति महत्त्वपूर्ण कार्य करने वाले कर्मचारी ही कार्यालय जा रहे हैं। भारत में कोरोना वायरस के मामले मंगलवार तक 11.55 लाख को पार कर चुके हैं, जबकि 28,084 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें