सरकार ने आयकर भरने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब आप 5 अगस्त तक इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल कर सकते हैं। इनकम टैक्स रिटर्न भरने के आखिरी दिन यानि 31 अगस्त को वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होने की वजह से लोगों को दिक्कतें आ रही थीं। इसी के बाद ये फैसला लिया गया।
आयकर विभाग की वेबसाइट पूरे दिन क्रैश होते रहने की वजह से फैसला लिया गया। अब 5 अगस्त तक इनकम टैक्स रिटर्न भरा जा सकेगा।
Income-tax return filing deadline extended to 5th August for FY 2016-17 pic.twitter.com/mehoVTfrYc
— ANI (@ANI_news) July 31, 2017
आयकर विभाग के ई-फिलिंग वेबसाइट पर सर्वर बिजी होने का संदेश फ्लैश हो रहा है।