फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'ठाणे के लोग उन्हें दिखाएंगे कि असली बॉस कौन है', उद्धव-राज ठाकरे के साथ आने पर बोले एकनाथ शिंदे

Sun, 19 Oct 2025 11:23 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे।

सार

Maharashtra: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि बाढ़ प्रभावित किसानों की मदद के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनकी दिवाली अंधेरे में नहीं बीतेगी। उन्होंने मराठवाड़ा में राहत कार्यों में जुटने के लिए अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की तत्परता की सराहना की। शिवसेना (उद्धव गुट) और मनसे के बीच गठबंधन की संभावना पर तंज कसते हुए शिंदे ने कहा कि जो अपने सिद्धांतों पर नहीं टिकते, जनता उन्हें नकार देगी।
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद ने कहा कि सरकार राज्य के बाढ़ प्रभावित किसानों की मदद लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनकी दीपावली अंधेरे में नहीं रहेगी। आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के गठबंधन की अटकलों पर शिंदे ने कहा कि जो अपने सिद्धांतों के साथ खड़े नहीं होंगे, उन्हें लोग नकार देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, कुछ नेता कह रहे थे कि अगर दो ठाकरे (उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे) एक साथ आ गए तो धमाका होगा। पर ठाणे के लोग उन्हें दिखा देंगे कि बॉस कौन है। जो अपने सिद्धांतों के साथ नहीं हैं, उन्हें लोग नकार देंगे। शिंदे ने उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, जिन्होंने शिवसेना को बेच दिया, उन्हें लोगों से 'टिकली' (छोटे पटाखे) मिलेगी, पर हम अपनी एकता और ताकत से विरोधियों को खत्म कर देंगे।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी अगले हफ्ते फूंकेंगे चुनावी बिगुल, चार दिन में 12 जनसभाओं को करेंगे संबोधित
विज्ञापन


शनिवार देर रात ठाणे में अपनी पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा, दिवाली शुरू हो गई है और हम खुशी के साथ मना रहे हैं। पर जश्न के बीच मराठवाड़ा में बाढ़ की वजह से दुख है और किसानों की आंखें नम हैं।  उन्होंने मराठवाड़ा में बाढ़ पर अपनी पार्टी की तत्काल प्रतिक्रिया का जिक्र किया और बताया कि शिवसेना कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से राहत कार्य को प्राथमिकता देने का आदेश दिया गया था।

उन्होंने कहा, हमारे कार्यकर्ता प्रभावित इलाकों में गए और हमने उनसे कहा कि वे दशहरा रैली (मुंबई) में न आएं, बल्कि वहीं रुककर किसानों की मदद करें। हमने प्रभावितों को मदद के किट भेजे और सहायता की। मुझे गर्व है कि हमारे कार्यकर्ता मुश्किल वक्त में किसानों के साथ खड़े रहे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पटना में बरसे अमित शाह, बोले-घुसपैठियों को पाल-पोसकर वोटबैंक बनाने वालों को एसआईआर से दर्द होता है

शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार ने प्रभावितों के लिए वित्तीय मदद को तेज किया है ताकि उनकी दिवाली सामान्य तरीके से गुजर सके। उन्होंने कहा, हम दशहरा मना रहे हैं और मैंने एलान किया है कि हम किसानों की दिवाली में अंधकार नहीं होने देंगे। हमने निर्णय लिया है और मुआवजा राशि वितरित की जा रही है। मुझे इसमें खुशी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें