फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आजम खां की हत्या कराना चाहते हैं राज्यपाल राम नाईक'

Wed, 20 Apr 2016 05:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर

सार

  • रामपुर के अपराधियों की शरणस्थली बन गया है राजभवन
  • आरएसएस के एजेंडे पर काम कर रहे हैं राज्यपाल
  • राजभवन और आजम के बीच फिर से तलवारें खिंचनी तय
विज्ञापन
आजम खान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजम खां और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक के बीच छत्तीस के आंकड़े तो जगजाहिर हैं। मंगलवार को उसमें तब नया मोड़ आ गया जब आजम खां के मीडिया प्रभारी ने राज्यपाल पर सनसनीखेज आरोप मढ़ते हुए कहा कि वह आजम खां की हत्या कराना चाहते हैं।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के बेहद अजीज और करीब माने जाने वाले नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने यह बयान बिना आजम की सहमति के नहीं दिया होगा। इससे राजभवन और आजम खां के बीच एक बार फिर तलवारें खिंचने की संभावना बढ़ गई हैं।

शानू ने कहा कि प्रदेश के राज्यपाल आजम खां की हत्या कराना चाहते हैं। राजभवन रामपुर के अपराधियों की शरण स्थली बन गई है। सपा कार्यालय पर आजम खां के मीडिया प्रभारी ने बताया कि आजम खां की हत्या की साजिश इसलिए रची जा रही है ताकि प्रदेश के अल्पसंख्यक और गरीबों की आवाज उठाने वाला कोई नहीं रहे।
विज्ञापन


शानू ने कहा कि राज्यपाल को अपने पद की गरिमा का कतई ख्याल नहीं है। रामपुर में जिन लोगों पर मुकदमा दर्ज है, राज्यपाल उनको संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि वह राज्यपाल को वापस बुला ले। इस मौके पर रामपुर गन्ना सहकारी समिति के चेयरमैन मसूद खां गुड्डू और हक रामपुरी भी थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें