फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रसाद’ योजना से अयोध्या और मथुरा जैसे तीर्थ स्थलों का जीर्णोद्धार करेगी सरकार

Thu, 04 Aug 2016 03:56 AM IST
ब्यूरो/ नई दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या एवं मथुरा जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के शहरों के जीर्णोद्धार ओर सौंदर्यीकरण के लिए केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय ने तीर्थ स्थल जीर्णोद्धार तथा आध्यात्मिक संवर्धन अभियान (प्रसाद) योजना की शुरूआत की है। इस योजना के तहत वर्ष 2014-15 के दौरान मथुरा और वृंदावन के लिए 24.28 करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं।
विज्ञापन


केन्द्रीय पर्यटन मंत्री, महेश शर्मा ने बुधवार को राज्यसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि मथुरा और वृंदावन के विकास के लिए 14.93 करोड़ रुपये और वृंदावन में पर्यटनसुविधा केन्द्र के निर्माण के लिए 9.35 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गए हैं।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2014-15 में देश में थीम आधारित पर्यटक परिपथों के एकीकृत विकास के लिए स्वदेश दर्शन की एक अन्य योजना शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत विकास के लिए पहचाने गए 13 थीम आधारित सर्किटों में रामायण तथा कृष्णा सर्किट भी शामिल हैं। चालू वित्त वर्ष के दौरान प्रसाद योजना के लिए 100 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जबकि स्वदेश दर्शन योजना के लिए 706.35 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें