सरकार डाटा विश्लेषण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये ऐसे कॉरपोरेट संस्थानों की पहचान के लिए उनके व्यवहार का अध्ययन, उनकी धोखाधड़ी की समीक्षा और उनका प्रोफाइल बनाने पर विचार कर रही है, जो नियमों का पालन नहीं करते। देश में अभी 12 लाख पंजीकृत कंपनियां हैं।
लोकसभा में कॉर्पोरेट मामलों के राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने एक लिखित जवाब में कहा कि ऐसे कॉर्पोरेट पर निगरानी रखने के लिए मंत्रालय के पोर्टल एमसीए 21 के जरिये विभिन्न तकनीकी क्षमताओं का उपयोग किया जाएगा।
इनमें डाटा एनालिटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आदि का इस्तेमाल किया जाएगा। एमसीए 21 वह पोर्टल है, जिसके जरिये कंपनियां और सीमित दायित्व साझेदारी वाली कंपनियां मंत्रालय को विभिन्न नियामकीय रिपोर्ट जमा कराती हैं।