फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल-गुजरात में आज तय होगा किसको मिलेगी सत्ता, PM और राहुल की प्रतिष्ठा दांव पर

Mon, 18 Dec 2017 11:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / नई दिल्ली
विज्ञापन
bjp, congress
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश और गुजरात में नई सरकार सोमवार को तय हो जाएगी। इन दोनों राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के मतगणना की तैयारी हो गई है। इन दोनों राज्यों के परिणाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। हिमाचल की 68 सीटों के लिए 9 नवंबर और गुजरात की 182 सीटों के लिए दो चरणों में 9 तथा 14 दिसंबर को वोट डाले गए थे। 
विज्ञापन


हिमाचल में 42 और गुजरात में 37 केंद्रों पर मतगणना होगी। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी और दोपहर बाद तक सारे परिणाम आने की उम्मीद है। विभिन्न न्यूज चैनलों द्वारा हाल में कराए गए एग्जिट पोल में दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया गया है। इनके अनुसार भाजपा गुजरात में पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बचाए रखेगी तो हिमाचल में वह कांग्रेस को हराकर पांच साल बाद फिर सत्ता में वापसी करेगी। 

पढ़ें- EVM पर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त का बड़ा बयान

जीत को लेकर अपने-अपने दावे
भाजपा नेताओं का कहना है कि पार्टी एग्जिट पोल को गलत साबित करते हुए गुजरात में 150 से अधिक सीटें जीतेगी जबकि हिमाचल में 45-50 सीटों पर कब्जा कर सरकार बनाएगी। 
विज्ञापन

कांग्रेस

पीएम मोदी - फोटो : SELF
कांग्रेस नेता गुजरात में 100 से 120 सीटें जीतने और एग्जिट पोल के गलत होने की बात कह रहे हैं जबकि हिमाचल में भी पार्टी की सरकार बचे रहने का दावा कर रहे हैं। 

इन सीटों पर रहेगी नजर 
हिमाचल
वीरभद्र सिंह (कांग्रेस) -अर्की
प्रेम कुमार धूमल (भाजपा)-सुजानपुर
कर्नल धनीराम शांडिल (कांग्रेस) - सोलन

गुजरात 
विजय रूपाणी (भाजपा)- राजकोट पश्चिम
शक्ति सिंह गोहिल (कांग्रेस)- मांडवी
जिग्नेश मेवाणी (निर्दलीय)-वडगाम
अल्पेश ठाकोर (कांग्रेस)-रधनपुर
विज्ञापन

ईवीएम को लेकर फिर बवाल

rahul gandhi
पाटीदार आंदोलन के अगुवा हार्दिक पटेल ने ट्वीट किया कि भाजपा अहमदाबाद के 140 इंजीनियरों की मदद से ईवीएम हैक करने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि जब भगवान द्वारा निर्मित शरीर से छेड़छाड़ हो सकती है तो ईवीएम से क्यों नहीं। अगर ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं हुई तो भाजपा को मात्र 82 सीटें ही मिलेंगी।

रविवार को ईवीएम हैक किए जाने की आशंका के बाद सूरत के उस स्कूल के आसपास वाईफाई सेवा पर रोक लगा दी गई जहां ईवीएम मशीनें रखी हुई थीं। इससे पहले गुजरात में पहले और दूसरे चरण के मतदान के दौरान भी कई जगह ईवीएम के ब्लूटूथ से जुड़े होने की शिकायत आई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें