फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्द्धसैनिक बलों पर सरकार लाएगी कॉमिक बुक सीरीज

Wed, 20 Dec 2017 04:26 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
विज्ञापन
शहीद
विज्ञापन
अर्द्धसैनिक बलों के बहादुर सैनिकों को सम्मानित करने के लिए केंद्र सरकार एक अनूठी पहल करने जा रही है। ड्यूटी पर मरने वाले सैनिकों के जीवन और खतरनाक कामों पर अमर चित्र कथा की तथा सरकार कॉमिक किताब की श्रृंखला शुरू करेगी।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बड़े बिजनेस घराने के साथ मिलकर विभिन्न सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के कम से कम दो गैलेंट्री पुरस्कार विजेता सैनिकों की कहानी को संकलित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीएपीएफ के तहत सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी, एनएसजी और असम राइफल आते हैं।

पढ़ें- पाकिस्तान में आतंकियों ने पैरामिलिट्री फोर्स पर किया हमला, 2 जवानों की मौत

यह श्रृंखला 1967 में शुरू हुई मशहूर अमर चित्र कथा कॉमिक्स पर आधारित होगी जो कि भारत की पौराणिक, ऐतिहासिक और महाकाव्यों वाली कहानियों को चित्रों के माध्यम से पेश करती थी। इस श्रृंखला में सैनिक के शुरुआती जीवन और नक्सलियों और आतंकियों से लड़ने के दौरान बहादुरी वाले कारनामों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं मंत्रालय ‘भारत के वीर’ पहल के तहत ऐसे बहादुर जवानों पर वीडियो श्रृंखला शुरू करने पर भी विचार कर रही है। इन्हें फेसबुक और ट्विटर जैसी सोशल मीडिया साइटों पर उपलब्ध कराया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें