फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने कहा प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता

Wed, 01 Mar 2017 10:11 PM IST
amarujala.com- Edited by: नवीन चौहान
विज्ञापन
गोपाल बागले - फोटो : ANI
विज्ञापन
अमेरिका के कंसास में भारतीय श्रीनिवास की हत्या और नस्ल भेद की टिप्पणी के बाद विदेश में भारतीयों की सुरक्षा को लेकर सरकार सक्रिय हो गई है।  मोर्चा संभालते हुए भारतीय  विदेश मंत्रालय विदेश में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुट गया है। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने  बुधवार को बताया कि हम अमेरिकी प्रशासन के संपर्क में हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने हमें आश्वासन दिया है कि वे भारतीयों के खिलाफ हो रही इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।  
  Safety of Indians world over is of highest priority for the government: MEA Spokesperson Gopal Baglay #KansasShooting pic.twitter.com/xT0vYBfcJE — ANI (@ANI_news) March 1, 2017  
विज्ञापन
Pres Trump condemned #KansasShooting. Govt will be engaged with authorities in other countries wherever security of Indians is concerned-MEA pic.twitter.com/SViwMy8QP6 — ANI (@ANI_news) March 1, 2017
उन्होंने आगे कहा, विदेश मंत्रालय अन्य देशों में भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भी सजग है और संबंधित विभागों से इस संबंध में बात  कर रहा है। भारत सरकार की पहली प्राथमिकता भारतीयों की सुरक्षा है। मंत्रालय यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि अन्य देशों का प्रशासन भारतीयों की सुरक्षा को लेकर कितना सजग है। 

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय इंजीनियर की हत्या के मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी और  पिछले सप्ताह कंसास  में हुई फायरिंग की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस में दिए अपने पहले भाषण में इस घटना को शर्मनाक बताते हुए  कहा कि वो देशवासियों को एकता और सहयोग का संदेश देना चाहते हैं
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें