फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में मदद : मई-जून में 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त अनाज

Sat, 24 Apr 2021 02:41 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री के मुताबिक फिलहाल जून तक मुफ्त राशन देने का फैसला किया गया है। भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस योजना का विस्तार किया जा सकता है।
विज्ञापन
अनाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मई और जून में देश के 80 करोड़ लोगों को मुफत राशन मुहैया कराएगी। कोरोना की दूसरी लहर के कारण इस वर्ग के लिए नए सिरे से बढ़ी परेशानी के मद्देनजर यह फैसला शुक्रवार को लिया गया। सरकार इस मद में 26,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। अब उसी तर्ज पर सरकार फिर से प्रति व्यक्ति हर महीने पांच किलो अनाज मुहैया कराएगी।

विज्ञापन


दरअसल कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कई राज्यों में पूर्ण तो कई राज्यों में आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है। इसके अलावा कई राज्यों में कई सख्त फैसले लिए गए हैं। इस कारण एक बार फिर से महानगरों से मजदूरों का पलायन हो रहा है।

इसके अलावा गरीब वर्ग के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री के मुताबिक फिलहाल जून तक मुफ्त राशन देने का फैसला किया गया है। भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस योजना का विस्तार किया जा सकता है।
विज्ञापन


बीते साल कोरोना की पहली लहर में देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान सरकार ने इसी योजना के तहत करीब 8 महीने तक 80 करोड़ लोगों को अनाज मुहैया कराया था। इस पर तब डेढ़ लाख करोड़ रुपये खर्च किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें