फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने लैपटॉप- वाशिंग मशीन पर खर्च किए मजदूरों के 29 हजार करोड़, SC ने लगाई फटकार

Mon, 06 Nov 2017 12:07 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
supreme court
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने निर्माण श्रमिकों के हित पर खर्च किए जाने वाले 29 हजार करोड़ रुपये के फंड का गलत दिशा में इस्तेमाल करने को लेकर सरकार को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने निर्माण श्रमिक कानून के तहत सेस से सरकार को हासिल हुए इस फंड से उनके लिए लैपटॉप और वाशिंग मशीन पर खर्च किए जाने को लेकर निराशा जताई और इस कदम को ‘चौंकाने वाला’ और ‘बेहद चिंताजनक’ करार दिया।
विज्ञापन


पढ़ें:  जजों की नियुक्ति को लेकर कॉलेजियम और केंद्र सरकार हुए फिर आमने-सामने

जस्टिस मदन बी लोकुर और दीपक गुप्ता की बैंच ने इस मसले पर टिप्पणी करते हुए केंद्रीय श्रम सचिव को 10 नवंबर को पेश होने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा, ‘श्रमिक कल्याण बोर्ड व राज्य सरकार फंड को सही दिशा में खर्च नहीं कर रही हैं। 10 फीसदी से भी कम राशि को निर्माण श्रमिकों के हित पर खर्च किया गया है।’

पढ़ें: जयललिता मामले में SC का बड़ा फैसला, जांच समिति के खिलाफ खारिज की याचिका

 नेशनल कैंपेन कमेटी फॉर सेंट्रल लेजिसलेशन ऑन कंस्ट्रक्शन लेबर नामक एनजीओ द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी की। एनजीओ ने आरोप लगाया था कि रियल एस्टेट कंपनियों से निर्माण श्रमिकों के हित के लिए हासिल किए जाने वाले सेस का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि लाभार्थी की पहचान करने के लिए कोई प्रणाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें