फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोलः हां, अलगाववादियों से हो आतंकियों जैसा व्यवहार

Thu, 08 Sep 2016 05:25 PM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : PTI
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेताओं को मिल रही सुविधाओं को खत्म करने को लेकर एक बहस इन दिनों बनी हुई है। केंद्र की मोदी सरकार इस बात की गहन समीक्षा कर रही है कि कश्मीर के अलगाववादी नेताओं की सुविधाओं में कटौती की जाए या नहीं। यह मुद्दा कश्मीर के साथ पूरे देश में चर्चा का ‌विषय है। 
विज्ञापन


अमर उजाला ने इस विषय पर रायशुमारी की। हमने अपने ऑनलाइन पोल के जर‌िए लोगों से पूछा कि क्या अलगाववादी नेताओं की सुविधाएं खत्म कर देनी चाहिए  और उनके साथ आतंकियों जैसा व्यवहार करना चाहिए। पोल के परिणाम एक ही उत्तर की तरफ झुके हुए दिखे। 

करीब 6100 लोगों ने इस ऑनलाइन पोल में हिस्‍सा लिया। ज्यादातर का कहना था कि अलगाववादी नेताओं की सुविधाएं तत्काल बंद कर देनी चाहिए और उनके साथ आतंकियों जैसा व्यवहार करना चाहिए। 
विज्ञापन


पोल में शामिल 90 फीसदी लोगों का कहना था कि ऐसे लोगों को दोषी मानकर उनके साथ आतंकियों जैसा व्यवहार किया जाना चाहिए। उन लोगों की संख्या करीब 9 फीसदी थी जिनका कहना था कि उनके साथ आतंकी जैसा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। सिर्फ एक प्रतिशत लोग ऐसे थे जिनका इस विषय पर कोई मत नहीं था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें