फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलिक अधिकारों के लिए मददगार आधार योजना: सरकार

Fri, 09 Jun 2017 09:35 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
aadhar card
विज्ञापन
मिड डे मिल सहित कई अन्य सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार जरूरी करने से संबंधित अधिसूचनाओं को केंद्र सरकार ने जायज ठहराया है। सरकार ने आधार योजना को मौलिक अधिकारों के लिए मददगार बताया। बता दे कि सरकार की अधिसूचनाओं के तहत 30 जून के बाद मिड डे मिल सहित कई अन्य सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन लोगों को ही मिलेगा जिनके पास आधार होगा।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में सरकार ने कहा है कि आधार योजना मौलिक अधिकारों को मजबूती प्रदान करने वाला है। यह असंवैधानिक नहीं है। सरकार ने कहा कि करीब 115  करोड़ लोगों केपास आधार है ऐसे में अदालत को अधिसूचनाओं पर अंतरिम रोक नहीं लगानी चाहिए। सरकार ने कहा है कि वर्ष 2014-15 केदौरान आधार के इस्तेमाल से प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजना द्वारा सरकार ने 49560 करोड़ रुपये बचाए। 

सरकार ने कहा कि  30 जून तक जो लोग आधार केलिए आवेदन करेंगे, उन लोगों को भी एनरॉलमेंट नंबर के आधार पर भी इन योजनाओं का लाभ मिलेगा। सरकार ने अपने हलफनामे में विश्व बैंक की उस टिप्पणी का उल्लेख किया है जिसमें कहा गया कि अगर सभी योजनाओं के लिए आधार को सही तरीके से लागू किया गया तो सरकार को हर वर्ष 11 बिलियन डॉलर की बचत होगी। केंद्र सरकार ने  शांता सिन्हा द्वारा दायर जनहित याचिका पर अपना जवाब दाखिल किया है। याचिका में सरकार की अधिसूचनाओं को मौलिक अधिकारों के विपरीत बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें