फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 : सरकार ने कहा- कोवाक्सिन को मान्यता के लिए डब्ल्यूएचओ के साथ डाटा साझा किया जा रहा

Sat, 05 Jun 2021 03:40 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
कोवैक्सीन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि भारत बायोटेक की कोवाक्सिन वैक्सीन को वैश्विक मान्यता दिलाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के साथ डाटा साझा किया जा रहा है। सरकार ने कहा कि हम जल्द से जल्द यह मील का पत्थर हासिल करना चाहते हैं।

विज्ञापन


कोवाक्सिन को वैश्विक मान्यता संबंधी सवाल पर नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वीके पॉल ने कहा कि सरकार इस पर काम कर रही है। 24 मई को हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (बीबीआईएल) ने सरकार को बताया था कि वह कोवाक्सिन वैक्सीन के लिए आपातकालीन उपयोग सूची (ईयूएल) हासिल करने के लिए डब्ल्यूएचओ को 90 फीसदी दस्तावेज पहले ही दे चुका है।

क्षतिपूर्ति से राहत देने का अभी कोई निर्णय नहीं हुआ
भारतीय कोविड-19 वैक्सीन निर्माताओं को क्षतिपूर्ति से राहत देने के सवाल पर पॉल ने कहा कि अभी किसी भी विदेशी या भारतीय कंपनी को वैक्सीन के प्रतिकूल प्रभाव पर क्षतिपूर्ति से राहत देने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोई भी फैसला देश और लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मसला विदेशी कंपनियों खासकर फाइजर के संदर्भ में आया है। सरकार अमेरिकी कंपनी और अन्य लोगों के साथ ऐसी मांग पर बातचीत कर रही है। सैद्धांतिक रूप से विदेशी कंपनियां क्षतिपूर्ति से राहत दिए जाने की उम्मीद कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें