विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से जुड़े प्रारंभिक संकेत मिल रहे हैं। हालांकि फिलहाल इसका गणितीय आकलन करके दूसरा पीक निकलने का दावा करना ठीक नहीं है। कम से कम दो से तीन सप्ताह एक जैसी स्थिति होने के बाद ही यह कहा जा सकता है कि भारत में कोरोना की दूसरी लहर अब कमजोर पड़ने लगी है।
इन राज्यों में मिल रहे हैं संकेत
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार छत्तीसगढ़, दमन व दीव, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, लद्दाख, लक्षद्वीप, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, तेलंगाना,, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में संकेत मिल रहे हैं कि यहां प्रतिदिन संक्रमित मिलने वाले मामले अब कम हो रहे हैं।
जबकि अंडमान निकोबार, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक और केरल में मामले बढ़ रहे हैं। इनके अलावा मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में भी नए मामले बढ़ते जा रहे हैं।