फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार : पिछले तीन साल में पाक, अफगानिस्तान से 1986 विस्थापितों दी गयी नागरिकता

Wed, 13 Feb 2019 08:39 PM IST
Avdhesh Kumar भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
क्या आधार कार्ड आपकी नागरिकता का प्रमाण पत्र है? - फोटो : PTI
विज्ञापन

सरकार ने बुधवार को कहा कि पिछले तीन साल में पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान से आए विभिन्न धर्मों वाले 1986 विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गयी। गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने उपलब्ध आंकड़ों के हवाले से बताया कि अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान से 295 हिन्दू एवं सिखों को 2018 से भारतीय नागरिकता प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 2016 से 2018 के बीच विभिन्न धर्म के 1595 पाकिस्तानियों एवं 391 अफगानिस्तान विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गयी। 

रिजिजू ने बताया कि अफगानिस्तान, बांग्लादेश एवं पाकिस्तान के हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी एवं ईसाइयों सहित अल्पसंख्य समुदायों के विस्थापितों के आनलाइन नागरिकता डाटा रखने का प्रावधान 2018 से शुरू किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें