फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीयों के मोबाइल से डेटा लीक, सरकार ने यूसी ब्राउजर पर की नजर पैनी

Wed, 23 Aug 2017 03:48 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
uc browser
विज्ञापन
भारतीय उपभोक्ताओं के मोबाइल डेटा को कथित तौर पर लीक करने के मामले में सरकार चीनी कंपनी अलीबाबा के यूसी ब्राउजर की जांच कर रही है। आईटी मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि इस मामले में दोषी पाए जाने पर यूसी ब्राउजर को प्रतिबंधित किया जा सकता है।
विज्ञापन


यूसी ब्राउजर चीन की चर्चित कंपनी अलीबाबा का ब्राउजर है जो कि इंटरनेट इस्तेमाल के काम आता है। अधिकारी ने कहा, ‘यूसी ब्राउजर के खिलाफ शिकायतें हैं कि यह अपने भारतीय उपभोक्ताओं का मोबाइल डेटा चीन स्थित सर्वर को भेजता है।

Read Also: फेसबुक और इंस्टाग्राम के फोटो/वीडियो फोन में ऐसे करें डाउनलोड

ऐसी भी शिकायतें हैं कि अगर उपभोक्ता इस ब्राउजर को अनइंस्टाल कर देता है या ब्राउजिंग डेटा मिटा देता है तो भी उपभोक्ता के डिवाइस के डीएनएस पर इसका नियंत्रण रहता है।’ अधिकारी ने कहा कि अगर इस ब्राउजर पर लगे आरोपों की पुष्टि हो जाती है तो देश में इसे प्रतिबंधित किया जा सकता है।
विज्ञापन



यूसी ब्राउजर का परिचालन करने वाली कंपनी यूसी वेब से संपर्क करने पर उसने कहा कि इस बारे में उसे कोई नोटिस नहीं मिला है। इतना ही नहीं, उसके खिलाफ जांच के बारे में सरकार की ओर से उसे कोई सूचना नहीं दी गई है।

कंपनी की ओर से कहा गया है कि वह सुरक्षा और निजता का गंभीरता से ध्यान रखती है और स्थानीय कानून का पूरी तरह से पालन करती है। कंपनी ने कहा है कि उसका सर्वर पूरी दुनिया में है और वह अपने उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा प्रदान करती है

पेटीएम, स्नैपडील में भी लगा है अलीबाबा का पैसा
यूसी ब्राउजर अलीबाबा के मोबाइल कारोबार समूह का हिस्सा है। अलीबाबा ने भारत में पेटीएम व इसकी पैतृक कंपनी वन97 में काफी बड़ा निवेश किया है। इसके अलावा उसने स्नैपडील में भी पैसा लगाया है।

Read Also: गूगल ने भारतीय यूजर्स के लिए पेश किया हिंदी सर्च टैब

यूसी ब्राउजर ने पिछले साल दावा किया था कि भारत व इंडोनेशिया में उसके 10 करोड़ से अधिक मासिक सक्रिय उपभोक्ता हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में गूगल के क्रोम के बाद यूसी ब्राउजर दूसरा सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला ब्राउजर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें