फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटका: सरकार ने जज बनाने के लिए सुझाए कॉलेजियम के 14 नामों को लौटाया

Tue, 31 Aug 2021 04:33 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा हाईकोर्ट के जज बनाने के लिए सुझाए गए 14 नामों को वापस कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सरकार ने कॉलेजियम को इन नामों पर एक सप्ताह में फिर से विचार करने के आग्रह के साथ लौटा दिया। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कॉलेजियम ने यह सिफारिश करीब एक साल पहले की थी। कुछ मामलों में सिफारिशें और पहले की गई थीं। कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट, कलकत्ता, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक और केरल हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए ये सिफारिशें की थीं।

संसद के मानसून सत्र में विधि मंत्री किरेन रिजिजू ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि पिछले एक साल में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने विभिन्न हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए 80 संस्तुतियां की थीं।
विज्ञापन


उनमें से सरकार ने 45 जजों को सरकार ने हाईकोर्ट में नियुक्त कर दिया था, जबकि शेष मामलों में प्रक्रिया विभिन्न चरणों में है। उल्लेखनीय है कि देश में 25 हाईकोर्ट में स्वीकृत जजों की कुल संख्या 1098 हैं, जबकि 1 अगस्त तक केवल 643 जजों से काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें