एजेंसी/नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने इस बार पद्म पुरस्कारों के लिए आईं 18,000 से ज्यादा सिफारिशों को खारिज किया। इनमें डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम, पूर्व टेस्ट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और तबका उस्ताद जाकिर हुसैन के नाम शामिल हैं।
इस लंबी सूची में राजनेता, सेलिब्रिटी, खेल जगत की हस्तियां और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे। सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 89 शख्सियतों को पद्म पुरस्कार दिए जाने का ऐलान किया था।
सरकार को प्राप्त सूची में राज्यसभा सांसद जया बच्चन, फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा, अभिनेता मनोज वाजपेयी के अलावा 1986 में विमान अपहरण के दौरान जान गंवाने वाली एयर होस्टेस नीरजा भनोट का नाम भी शामिल था।
लेकिन ये लोग अंतिम सूची में जगह नहीं बना सके। बीजेडी सांसद बैजयंत पांडा, सरोद वादक अयान अली बंगश, एनआईए के संस्थापक महानिदेशक स्वर्गीय राधा विनोद राजू, संगीतकार अनु मलिक, उस्तात गुलाम मुस्तफा वारिस खान और शास्त्रीय संगीत गायक पंडित अजय पोहनकर के नाम की भी सिफारिश की गई थी लेकिन इन पर विचार नहीं हुआ।