वित्त मंत्रालय ने आयकर भरने की आखिरी तारीख 15 फरवरी से आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। पिछले महीने ही सरकार ने व्यक्तिगत आयकर भरने की तारीख बढ़ाकर पहले 10 जनवरी तक और फिर 15 फरवरी तक कर दी थी।
आयकर विभाग ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने 8 जनवरी को गुजरात हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए ऑडिट रिपोर्ट फाइल करने की तारीख बढ़ाने मामले का आदेश जारी कर दिया है।
ऑल इंडिया गुजरात फेडरेशन ऑफ टैक्स कंसल्टेंट्स की याचिका पर गुजरात हाईकोर्ट ने वित्त मंत्रालय से इस मामले पर गौर करने का निर्देश दिया था। विभाग के मुताबिक, नियमों के प्रावधान के मुताबिक, आयकर भरने की आखिरी तारीख से एक महीने पहले तक ऑडिट रिपोर्ट फाइल की जाती है। सरकार अब तक तीन बार आयकर भरने की तारीख बढ़ा चुकी है।