फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई 50 बच्चों का शोषण करने वाले यूपी के इंजीनियर को फोरेंसिक जांच के लिए लाई दिल्ली

Tue, 12 Jan 2021 03:12 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
एम्स दिल्ली - फोटो : फाइल
विज्ञापन

सीबीआई ने 50 बच्चों का शोषण करने वाले उत्तर प्रदेश के जूनियर इंजीनियर को विस्तृत मेडिकल, फोरेंसिक और मनोवैज्ञानिक जांच के लिए दिल्ली लाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स दिल्ली) के डॉक्टरों की टीम उसकी जांच करेगी।

विज्ञापन


आरोपी रामभुवन को सीबीआई की विशेष यूनिट ने यूपी के बांदा से पिछले साल नवंबर में गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उसने प्रदेश के चार जिलों में एक दशक तक 5 से 16 साल के करीब पचास बच्चों का यौन शोषण किया। इतना ही नहीं, उसने उनके साथ किए गए कुकृत्य का वीडियो बना कर उसे डार्क वेब पर बेचा भी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें