केंद्र सरकार ने एलसीडी और एलईडी टीवी पैनल की मैन्यूफ्रैक्चरिंग में इस्तेमाल होने वाले ओपन सेल डिस्प्ले पर आयात शुल्क में 5 फीसदी की कमी कर दी है। इससे एलसीडी और एलईडी टेलीविजन सस्ते हो सकते हैं। केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने एक अधिसूचना में यह जानकारी दी है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा दिया जा सके।
यह कमी 15.6 इंच या इससे ऊपर के एलसीडी और एलईडी टीवी में इस्तेमाल होने वाले ओपन सेल डिसप्ले पर लागू होगी। पहले इस पर आयात शुल्क 10 फीसदी था, जिसे कम किए जाने की मांग की जा रही थी। सरकार द्वारा आयात शुल्क बढ़ाने के बाद एलसीडी और एलईडी
टीवी की कीमतों में 5 से 6 फीसदी की बढ़ावत आ गई थी। इस फैसले के बाद अब प्रमुख टीवी निर्माता कंपनी सैमसंग, सोनी, पैनासौनिक और एलईडी टीवी की कीमतों में कमी कर सकती हैं।
इससे तकरीबन 95 फीसदी टेलीविजन मार्किट को राहत मिलेगी। जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने बजट में ओपन पेनल्स पर 10 फीसदी ड्यूटी लगाने की घोषणा की थी, इससे पहले यह ड्यूटी शून्य थी। सरकार के ड्यूटी लगाने के बाद सैमसंग और पैनासोनिक कंपनियों ने मार्च की शुरूआत में ही अपने टीवी सेट के
दामों में 6 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी थी।
इस पर ईएंडवाई अभिषेक जैन का कहना है कि एलसीडी और एलईडी पैनल के विनिर्माण में इस्तेमाल होने वाले ओपन सेल के
आयात शुल्क को 10 से 5 फीसदी किए जाने से टीवी पैनल के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा।