फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी वकील ने हाईकोर्ट को बताया, कैद में नहीं हैं अन्नाद्रमुक विधायक

Thu, 09 Feb 2017 07:09 PM IST
एजेंसी/चेन्नई
विज्ञापन
विज्ञापन
मद्रास उच्च न्यायालय ने सत्ताधारी पार्टी के 130 विधायकों को कथित कैद में रखने को लेकर दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिकाओं पर तुरंत सुनवाई करने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया। इससे पहले तमिलनाडु सरकार ने कहा कि ये विधायक कहीं भी आने जाने के लिए स्वतंत्र हैं और वे विधायक निवास में ही हैं।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति एम जयचंद्रन और न्यायमूर्ति टी मातिवानन की पीठ ने याचिका को खारिज कर दिया, क्योंकि सरकार के वकील ने सूचित किया कि अन्नाद्रमुक विधायक मंडल की बैठक में शामिल हुए विधायक इस समय विधायक निवास में रह रहे हैं और वे कहीं भी आने जाने के लिए स्वतंत्र हैं।

याचिका सामाजिक कार्यकर्ता ट्रैफिक रामास्वामी और पीएमके नेता के बालू ने दायर की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि विधायकों को अवैध तरीके कैद में रखा गया है और विधायकों की स्वतंत्रता के लिए अपनी बंदी प्रत्यक्षीकरण की याचिकाओं पर दोपहर ढाई बजे तुरंत सुनवाई का अनुरोध किया था। अदालत ने कहा कि अगर मामला सामान्य प्रक्रिया के तहत उनके समक्ष मामला लाया जाता है तो वे इस पर सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें