फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: सरकार ने लगाई तरल ऑक्सीजन के गैर चिकित्सा उपयोग पर रोक

Mon, 26 Apr 2021 04:12 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

गृह सचिव ने पूरे देश में मेडिकल ऑक्सीजन की निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित करने को उठाए गए कदमों का हवाला देते हुए राज्य सरकारों को तत्काल ठोस कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने रविवार को तरल ऑक्सीजन का उपयोग किसी भी गैर चिकित्सकीय कार्य में करने पर प्रतिबंध लगा दिया। साथ ही सरकार ने ऑक्सीजन उत्पादकों को अपने प्लांट अधिकतम उत्पादन क्षमता पर चलाकर चिकित्सकीय उपयोग के लिए ज्यादा ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला की तरफ से यह आदेश देश के विभिन्न हिस्सों में मेडिकल ऑक्सीजन की भयानक किल्लत के बीच में आया है। गृह सचिव ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को तरल ऑक्सीजन को गैर चिकित्सा कार्यों में उपयोग करने से रोकने का आदेश दिया है।

भल्ला ने तरल ऑक्सीजन का पूरा मौजूदा स्टॉक भी तत्काल केंद्र सरकार को चिकित्सकीय उद्देश्यों से उपलब्ध कराने का निर्देश राज्य सरकारों को दिया है। उन्होंने ताकीद की है कि किसी भी तरह के उद्योग को तरल ऑक्सीजन के उपयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


गृह सचिव ने पूरे देश में मेडिकल ऑक्सीजन की निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित करने को उठाए गए कदमों का हवाला देते हुए राज्य सरकारों को तत्काल ठोस कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें