फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अधिकारी ने व्हाट्सएप्प ग्रुप में डाला अश्लील वीडियो, हुआ निलंबित

Sun, 01 Jan 2017 04:10 AM IST
एजेंसी/ पुडुचेरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी अधिकारियों के वाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट करने के आरोप में पुडुचेरी सिविल सेवा (पीसीएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी को निलंबित किया गया है। अधिकारी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


राजभवन निवास के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी ने शुक्रवार को सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार एएस शिवकुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया था। गौरतलब है कि केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में पीसीएस अधिकारियों की नियुक्ति का अधिकारी उप राज्यपाल को होता है। उधर, पुलिस ने उक्त अधिकारी के खिलाफ शनिवार को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67-ए के तहत मामला दर्ज कर लिया।  

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (अपराध एवं जांच शाखा) वीजे चंद्रन ने बताया कि शिवकुमार के खिलाफ राज निवास के ओएसडी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि अब अधिकारी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत जांच की जाएगी। शिवकुमार सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक भी है। इस वजह से वह विभिन्न सरकारी विभागों के प्रमुखों के वाट्सएप ग्रुप के सदस्य हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें