फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत में 100-100 के नोट मांग रहा था सरकारी अधिकारी, अरेस्ट

Fri, 11 Nov 2016 04:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बैंकनोट
विज्ञापन
महाराष्ट्र में एक सरकारी अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि अधिकारी रिश्वत में 100 रुपए के नोट की ही मांग पर अड़ा था।
विज्ञापन


सोलापुर में कृषि अधिकारी बालासाहेब बाबर पर आरोप है कि उन्होंने एक एक व्यक्ति के आवेदन आगे बढ़ाने की एवज में रिश्वत मांगी। आरोप है कि अधिकारी ने 2500 रुपए रिश्वत मांगी थी और मांग की थी वह 100-100 के 25 नोटों का इंतजाम करे।

एंटी करप्शन अधिकारियों ने मोहोल पंचायत समिति के साथ कृषि अधिकारी के तौर पर कार्यरत आरोपी को रंगे हाथ अरेस्ट किया। पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता दत्तात्रे बेडगे अपने कृषि सेवा केंद्र के प्रस्ताव को मंजूर कराने के लिए बाबर के पास गया था।  500 और 1000 के नोट बंद होने के कारण अधिकारी ने 100-100 के नोट की ही मांग की थी। पुलिस अधिकारी का कहना है कि बाबर ने शिकायतकर्ता से 100-100 रुपये के 25 नोट लाने को कहा था। सोलापुर जिले में मोहोल पुलिस थाना में भ्रष्टाचार-निरोधक कानून की धारा 7, 13(1) और 13(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें