500 और 1000 रुपए के बैंकनोट पर बैन के बाद 'काला धन' रखने वालों की मुसीबत बढ़ गई है। काला धन रखने वाले ये लोग अब गूगल से मदद मांग रहे हैं। गूगल ट्रेंड का आंकड़ों के मुताबिक, पिछले दिनों गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने में 'हाउ टू कनवर्ट ब्लैक मनी इनटू व्हाइट मनी?' (काले धन को सफेद धन में कैसे बदलें?) भी शामिल है।
खास बात है कि जिन राज्यों में यह सर्च सबसे ज्यादी की जा रही है उसमें गुजरात टॉप पर है। इसके बाद महाराष्ट्र और हरियाणा का नंबर है। माना जा रहा है कि मुंबई वित्तीय राजधानी है इसलिए बड़ी संख्या में यहां ब्लैक मनी लोगों के पास हो सकती है।
पंजाब और दिल्ली वालों ने भी गूगल पर इस सवाल का जबाब तलाशने की खूब कोशिश है कि काले धन को सफेद धन में कैसे बदले? आंकड़ों के हिसाब से देखें तो मंगलवार को गूगल इंडिया पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए टॉपिक में टॉप 5 सवाल इसी से थे।