फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atta: आज से सिर्फ 27 रुपये में मिलेगा एक किलो आटा, भारत सरकार करेगी मदद

Mon, 06 Nov 2023 04:52 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सरकार ने 29.50 रुपये प्रति किलो  मिलने वाले आटे में दो रुपये घटाए हैं। अभी खुला आटा 35 रुपये और ब्रांडेड आटा 40 से 55 रुपये प्रतिकिलो मिल रहा है।
विज्ञापन
आटा - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार त्योहारी सीजन के मद्देनजर सोमवार से सस्ती दर पर भारत ब्रांड आटा बेचेगी। आटे की कीमत 27.50 रुपये प्रति किलो होगी। इसकी शुरुआत केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल करेंगे। सरकार ने 29.50 रुपये प्रति किलो  मिलने वाले आटे में दो रुपये घटाए हैं। अभी खुला आटा 35 रुपये और ब्रांडेड आटा 40 से 55 रुपये प्रतिकिलो मिल रहा है। सरकार सस्ते आटे की बिक्री नैफेड, एनसीसीएफ, केंद्रीय भंडार और मदर डेयरी के सफल आउटलेट के माध्यम से 10 और 30 किलो की पैकिंग में करेगी। राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) इसकी नोडल एजेंसी है। भारतीय खाद्य निगम ने केंद्रीय कोटे से ढाई लाख टन गेहूं आवंटित किया है। सरकार का मकसद खुदरा मूल्यों को नियंत्रित करना है।

प्याज और दाल भी सस्ती दरों पर उपलब्ध

विज्ञापन

सरकार पहले ही उपभोक्ताओं को 25 रुपये प्रतिकिलो प्याज और 60 रुपये प्रतिकिलो भारत दाल उपलब्ध करा रही है। चीनी और अन्य आवश्यक खाद्य पदार्थों की कीमतों पर निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें