फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सभी कर्मचारियों के लिए सरकार ने जारी किए कोरोना से बचने के सुझाव

तनुजा यादव, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 12 May 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के नियम - फोटो : AMAR UJALA

कोरोना के संक्रमण को काबू करने के लिए सरकार ने लॉकडाउन की अवधि को तीसरी बार बढ़ा दिया है। लॉकडाउन 3.0, 17 मई को खत्म होगा लेकिन इस बार सरकार ने कुछ रियायतों के साथ उद्योगों और कंपनियों को खोलने की अनुमति दे दी है।



गृह मंत्रालय ने अपनी गाइडलाइंस में साफ कहा है कि तीनों जोन में निजी क्षेत्र की कंपनियों या उद्योगों को 33 फीसद जनसंख्या के साथ खोला जा सकता है। हालांकि सरकार ने काम करने के दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रखने को कहा है। 


केंद्र सरकार ने एक वीडियो जारी कर लोगों को सलाह दी है कि घर से काम पर जाने के लिए लोगों को किस तरह के एहतियात बरतने चाहिए। लॉकडाउन की वजह से अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है, कई छोट-मझौले उद्योगों को काफी नुकसान हुआ है।     


सामान्य कर्मचारियों के लिए बचाव के नियम

  • काम पर जाने से पहले खुद अपने स्वास्थ्य को चेक करें, तबीयत खराब लगे तो काम पर ना जाएं
  • घर से निकलने पर मास्क जरूर पहनें और मास्क को घर में बनाने पर जोर दें
  • जहां से वाहन ले रहे हैं वहां पर एक मीटर की दूरी बनाए रखें
  • अगर बस में सफर कर रहे हैं तो सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रखें
  • अगर दो पहिया वाहन में सफर कर रहे हैं तो अकेले जाएं, गाड़ी में सफर करने पर ड्राइवर समेत दो लोग ही बैठें
  • कार्यस्थल पर भी लोगों से एक मीटर की दूरी बनाकर रखें

कार्यस्थल पर कोरोना से बचाव के लिए 

  • कार्यस्थल पर मास्क और दस्ताने जरूर पहनें
  • प्रवेश द्वार पर ही अपने हाथों को सैनिटाइज करें
  • साबुन और पानी से 20 सेकेंड तक हाथों को धोएं
  • अपने आंख, नाक, मुंह को छूने से बचें

कार्यस्थल पर अधिकारियों के लिए सुझाव

  • कर्मचारियों के साथ वर्चुअल या ऑनलाइन बैठक ही करें
  • फिजिकल बैठक से पहले और बाद में कमरे को सैनिटाइज करें
  • बैठक के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें
  • बैठक से पहले और बाद में साबुन और पानी से 20 सेकेंड तक हाथ धोएं
  • ऑफिस में लोगों से हाथ मिलाने से परहेज करें, नमस्ते करें

कैंटीन में कर्मचारियों के लिए सुझाव

  • घर पर बने खाने को प्राथमिकता दें
  • घर से खाना नहीं ला रहे हैं तो पैकेज्ड फूड खाएं
  • दोपहर का खाना खाने के लिए एकसाथ ना जाएं
  • खाने की जगह को नियमित रुप से सैनिटाइज करें

परिवहन और यात्रा के लिए नए सुझाव

  • कोरोना महामारी के समय कार पूल की सलाह नहीं
  • यात्रा के दौरान एक मीटर जरूर बनाए रखें
  • कंपनी के वाहन का इस्तेमाल कर उसे सैनिटाइज करें

आराम कक्ष में बचाव के लिए सुझाव

  • दरवाजों को हाथ की जगह कोहनी से खोलें
  • आराम कक्ष में ज्यादा भीड़ ना लगाएं
  • कमोड को इस्तेमाल करने से पहले और बाद में धोएं
  • हाथों को पानी और साबुन से 20 सेकेंड तक अच्छी तरह धोएं
  • नलके, बेसिन और कमोड को नियमित तौर पर सैनिटाइज करें

काम से लौटने पर कैसे करें बचाव

  • घर के बाहर ही सबसे पहले मास्क को कूड़ेदान में फेंकें
  • घर का बने मास्क को गर्म पानी में धोकर दोबारा इस्तेमाल में लाएं
  • हाथों को पानी और साबुन से 20 सेकेंड तक अच्छी तरह धोएं

ध्यान रखने योग्य बातें

  • मास्क पहनते वक्त मास्क को ना छुएं, अगर ऐसा हो जाए तो हाथों को पानी और साबुन से 20 सेकेंड तक धोएं
  • मास्क को उतारने के लिए आगे से कभी ना पकड़े, हमेशा पीछे से उतारें
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next