फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने देश में 79 नए ब्लड बैंक शुरू करने को दी मंजूरी

Mon, 20 Feb 2017 05:28 AM IST
पवन कुमार/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
देश में ब्लड बैंक के तार को मजबूत करने के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर सहित देश भर 79 नए ब्लड बैंक शुरू करने की मंजूरी दी है। मंत्रालय ने पिछले दो वर्षों में 1135 सरकारी ब्लड बैंक में से 780 को पूरी तरह से अपने पैर पर खड़ा करने का दावा किया है। दो वर्ष पहले तक देश में महज 300 ब्लड बैंक ही पूरी तरह से काम कर थे। स्वैच्छिक रक्तदान को 50 फीसदी से बढ़ा कर 70 से 80 फीसदी करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि देश में 79 नए ब्लड बैंक खोलने की मंजूरी दी गई है और कुछ जगहों पर काम भी शुरू कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के हापुड़, शामली, संबल और अमेठी, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और चंपावत में ब्लड बैंक को खोलने की मंजूरी दी है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा, सोफिया, गांदरबल, रियासी और सांबा और हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में भी ब्लड बैंक खोलने की मंजूरी मिल गई है।

इसके अतिरिक्त बिहार और असम में पांच-पांच, आंध्र प्रदेश में नौ, छत्तीसगढ़ में 11, कर्नाटक में तीन, मणिपुर में पांच के अलावा बाकी अन्य दूसरे राज्यों के अलग-अलग जिलों में ब्लड बैंक शुरू करने की योजना तैयार की गई है। मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि दो वर्ष पहले ब्लड बैंक की स्थिति अच्छी नहीं थी जिसके बाद राज्यों को इस संबंध में पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन


इसके बाद सभी राज्यों से इस संबंध में स्टेटस रिपोर्ट मांगी गई। रिपोर्ट के आधार पर काम शुरू किया गया। ब्लड बैंक कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया ब्लड को सुरक्षित रखने के लिए नए और आधुनिक मशीन लगाए गए। स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए काम शुरू किया गया है। वर्तमान में सरकारी ब्लड बैंक में 50 फीसदी ही स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से रक्त संग्रह हो पा रहा है, लिहाजा इसे 80 से 90 फीसदी तक करने की चुनौती है। देश में सरकारी और निजी ब्लड बैंक की संख्या करीब 2100 है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें