फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते लोन और ब्याज में छूट के लिए पैसा पोर्टल लांच 

Mon, 26 Nov 2018 08:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

केंद्र की मोदी सरकार ने छोटे कारोबारियों को सस्ता लोन और ब्याज दर में छूट के लिए सोमवार को ‘पैसा’ पोर्टल का शुभारंभ किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे जल्द ही राज्य सरकारें और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारें जुड़ जाएंगी। 

विज्ञापन


यह पोर्टल दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत लाभार्थियों को बैंक लोन पर ब्याज अनुदान की प्रोसेसिंग के लिए एक केंद्रीयकृत इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म है। इस वेब प्लेटफॉर्म को इलाहाबाद बैंक ने तैयार किया है। बता दें कि इलाहाबाद बैंक को इसका नोडल बैंक बनाया गया है। 

इस पोर्टल की शुरूआत करते हुए आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा, 'पैसा-पोर्टल लाभार्थियों को सीधे जोड़ने के लिए सरकार का एक प्रयास है। इसमें सेवाएं प्रदान करने में अधिक पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित की गई है। डीएवाई-एनयूएमएल के तहत मासिक आधार पर अनुदान का प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) होने से छोटे उद्यमियों को समय-समय पर आवश्यक वित्तीय सहायता उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें