फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य ऑपरेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली तो...

Mon, 19 Dec 2016 03:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Capf
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर सेना और जवानों से संबंधित संवेदनशील तस्वीरें डालने पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। सैन्य सुरक्षा के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है जिसमें आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) के जवानों को सोशल मीडिया पर सैन्य जानकारी, दस्तावेज, फोटो या विडियो साझा करने को लेकर सतर्क किया गया है।  इन नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय की यह एडवाइजरी एसएसबी, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ और एनएसजी समेत सभी केंद्रीय बलों के लिए जारी की गई है। एडवाइजरी में कहा गया है, 'यह जरूरी हो गया था कि सोशल मीडिया को लेकर संशोधित निर्देश जारी किए जाएं। दरअसल, पहले कई घटनाएं ऐसी सामने आई हैं जब सुरक्षा बलों के मोबाइल और कैमरे से ऑपरेशन या संवेदनशील मामलों की तस्वीरें या विडियो बिना आधिकारिक अनुमति के सोशल मीडिया पर अपलोड की गई।'

नए नियमों में कहा गया है, 'किसी ऑपरेशन या इससे संबंधित फोटो, विडियो आदि आधिकारिक इस्तेमाल के लिए ही है। सोशल मीडिया पर अपलोड कर नियमों का उल्लंघन नहीं किया जाना चाहिए। उल्लंघन करने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन


वहीं, केंद्रीय बलों के कुछ अधिकारियों का मानना है कि इस निर्देश में खामी है। उनका कहना है कि कई ऑपरेशन राज्य पुलिस या सेना समेत अन्य एजेंसियां के सहयोग से भी होते हैं और ये दिशानिर्देश उन पर लागू नहीं होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें