फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sahakar Taxi: ओला, उबर की तरह कैब सेवा शुरू करने जा रही सरकार, सहकार टैक्सी योजना से ड्राइवरों से मिलेगी राहत

Thu, 27 Mar 2025 10:26 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिसंबर 2024 में ओला, उबर के खिलाफ आईफोन तथा एंड्रॉयड यूजर से अलग-अलग किराया वसूले जाने की शिकायत मिली थी। इसके बाद सरकार ने सहकार टैक्सी योजना शुरू करने की तैयारी की है। लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने इस योजना के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन
Taxi - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार अब ओला और उबर की तरह टैक्सी सेवा शुरू करने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में एलान किया है कि सरकार ड्राइवरों को राहत देने के लिए सहकार टैक्सी योजना शुरू करने जा रही है। इसमें सहकारी समितियां दोपहिया, टैक्सी, रिक्शा और चार पहिया वाहनों को पंजीकृत करा सकेंगीं।
विज्ञापन


लोकसभा में योजना की जानकारी देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहकार से समृद्धि के ध्येय पर काम कर रही है। यह केवल एक नारा नहीं है। इसे जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए सहकारिता मंत्रालय पिछले साढ़े तीन साल से काम कर रहा है। जल्द ही आने वाले महीनों में एक बड़ी सहकारी टैक्सी सेवा शुरू की जाएगी। इसका ड्राइवरों को सीधा लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें: 'योगी आदित्यनाथ हमें नफरत पर भाषण देना चाहते हैं, ये तो कॉमेडी हो गई', स्टालिन का यूपी सीएम पर निशाना
विज्ञापन


ओला, उबर के खिलाफ अलग-अलग किराया वसूलने की मिली थीं शिकायतें
दिसंबर 2024 में सरकार को शिकायत मिली थी कि कैब कंपनियां, विशेषकर 'उबर' और 'ओला', आईफोन तथा एंड्रॉयड फोन का उपयोग करने वाले ग्राहकों से अलग-अलग किराया वसूल कर रही हैं। इसके बाद केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने दोनों कंपनियों को नोटिस जारी किया था। 

आरोपों को खारिज करते हुए ओला ने कहा था कि कंपनी के पास सभी ग्राहकों के लिए एक "समान मूल्य निर्धारण संरचना" है। ओला ने एक बयान में कहा था कि समान सवारी के लिए उपयोगकर्ता के सेलफोन के ऑपरेटिंग सिस्टम के आधार पर भेदभाव नहीं करते हैं। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, "हमने सीसीपीए को यह स्पष्ट कर दिया है, और हम इस संबंध में किसी भी गलतफहमी को दूर करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करेंगे।"
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: केटीआर रामा राव, मन्नम कृष्ण सहित कई बीआरएस नेताओं के खिलाफ केस; 'एक्स' पर फर्जी खबर फैलाने का आरोप

उबर के प्रवक्ता ने कहा था कि कंपनी सवार के फोन निर्माता के आधार पर कीमतें निर्धारित नहीं करती है। हम किसी भी गलतफहमी को दूर करने के लिए सीसीपीए के साथ काम करने के लिए तत्पर हैं। जबकि उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा था कि सीसीपीए ने राइड बुक करने के लिए "भिन्न मूल्य निर्धारण" पर कैब एग्रीगेटर्स को नोटिस जारी किया है। सीसीपीए से खाद्य वितरण और ऑनलाइन टिकट-बुकिंग एप सहित अन्य क्षेत्रों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली कथित समान प्रथाओं पर भी गौर करने के लिए कहेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें