केंद्र सरकार ने कहा है कि देश में 2016-17 में बल्क ड्रग का 66 फीसदी आयात चीन से किया गया। केंद्रीय मंत्री मनसुख एल मंडाविया ने मंगलवार को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में लोकसभा को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस अवधि में पड़ोसी देश से 12,254.97 करोड़ रुपये मूल्य के बल्क ड्रग का आयात किया गया, जबकि 2015-16 में यह 13,853 करोड़ रुपये रहा था।
मंत्री ने बताया कि इसके बावजूद चीन से आपूर्ति प्रभावित होने पर भी बल्क ड्रग की कोई कमी नहीं होगी क्योंकि देश के कई दवा निर्माता उसका स्थान ले सकते हैं।